Home Ads

Monday 22 May 2017

motivational shayri




 *Nice Line..!*
1.
मिली थी जिन्दगी किसी के 'काम' आने के लिए*।
पर वक्त बित रहा है,
कागज के टुकड़े कमाने के लिए।
 क्या करोगे,इतना पैसा कमा कर..???
ना कफन मे 'जेब' है ना कब्र मे 'अलमारी..!'
और ये मौत के फ़रिश्ते तो 'रिश्वत' भी नही लेते ।


2.
 कडवी गोलियाँ चबाई नहीं, निगली जाती है। 
  उसी प्रकार जीवन मे अपमान,असफलता,धोखे जैसी
   कडवी बातो को सीधे गटक जाना चाहिए,
  उन्हें चबाते रहेंगे यानी याद करते रहेंगे
              तो हमारा जीवन कडवा ही  होगा !

              
   3.
यदि सफलता एक सुन्दर पुष्प है, तो विनम्रता उसकी सुगन्ध।
जिंदगी में जो चाहो हासिल कर लो,
बस इतना ख्याल रखना कि* 
 आपकी मंजिल का रास्ता, लोगो के दिलों को तोड़ता हुआ न गुजरे।।।।। 
       अच्छी सोच, अच्छा विचार, अच्छी भावना
      मन को हल्का करती है!


4.
जिसकी सोच में आत्मविश्वास की महक है
जिसके इरादों में हौसले की मिठास है
                और जिसकी नीयत में सच्चाई का स्वाद है
उसकी पूरी जिन्दगी महकता हुआ " गुलाब " है .
प्यारी-सी सुबह का प्यारा-सा नमस्कार


5.
 कुछ नही मिलता दुनिया में मेहनत के बगैर 
*मेरा अपना साया मुझे धुप में आने के बाद मिला...!


6.
"समय" "सत्ता" "संपत्ति"और "शरीर"
चाहे साथ दे ना दे, लेकिन....."स्वभाव" "समझदारी" और "सच्चे संबंध" हमेशा साथ देते हैं...!!!!



7.
 किसी को अपना बनाओ तो “दिल” से बनाओ“जुबान” से नहीं ।
और किसी पर गुस्सा करो तो “जुबान” से करो “दिल” से नही
क्योंकि सुई में वहीधा गा प्रवेश कर सकता है,
जिस धागे में कोई गांठ नहीं हो.


8
  सुकून उतना ही देना, प्रभु जितने से जिंदगी चल जाए,
     औकात बस इतनी देना, कि,औरों  का भला हो जाए,
    रिश्तो में गहराई इतनी हो, कि, प्यार से निभ जाए,
    आँखों में शर्म इतनी देना, कि,बुजुर्गों का मान रख पायें,
     साँसे पिंजर में इतनी हों, कि,बस नेक काम कर जाएँ,
          बाकी उम्र ले लेना, कि,  औरों पर बोझ न बन जाएँ


9.
वृक्ष के नीचे पानी डालने से सबसे ऊंचे पत्ते पर भी पानी पहुँच जाता है 
उसी प्रकार प्रेम पूर्वक किये गए कर्म परमात्मा तक पहुंच जाते हैं।
सेवा सभी की करिये मगर,आशा किसी से भी ना रखिये
क्योंकि सेवा का सही मूल्य भगवान् ही दे सकते हैं इंसान नही


10.
                मधुर वाणी बोलना एक मंहगा शौक है जो  हर किसी के बस की बात नही
अपने खराब मूड के समय बुरे शब्द ना बोलें,
  क्योंकि ख़राब मूड को बदलने के बहुत मौके  मिलेंगें
     पर शब्दों को बदलने के मोके नहीं...मिलेंगे


11.
        माना दुनियाँ बुरी है, सब जगह धोखा है,
 लेकिन हम तो अच्छे बने हमें किसने रोका है.


12.
जीवन को इतना शानदार बनाओ,की आपको याद करके
 किसी निराश व्यक्ति की आखों में भी चमक आ जाए..


13.
       जब तक साँस है, "टकराव" मिलता रहेगा
              जब तक रिश्ते हैं, "घाव" मिलता रहेगा
           पीठ पीछे जो बोलते हैं, उन्हें पीछे ही रहने दो 
              अगर हमारे कर्म, भावना और रास्ता सही है ..
            तो,
   गैरों से भी " लगाव " मिलता रहेगा..


14.
  "परिवार" से बड़ा कोई "धन" नहीं!
            "पिता" से बड़ा कोई "सलाहकार" नहीं!
            "माँ" की छाव से बडा   कोई "पेड़" नहीं!
            "भाई" से अच्छा कोई "भागीदार" नहीं!
            "बहन" से बड़ा कोई "शुभचिंतक" नहीं!
      "पत्नी" से बड़ा कोई "दोस्त" नहीं
          इसलिए
           "परिवार" के बिना "जीवन" नहीं!!!


         15.
पावों में यदि जान हो तो मंजिल तुमसे दूर नहीं।
  आँखों में यदि पहचान हो तो इंसान तुमसे दूर नहीं
  दिल में यदि स्थान हो तो अपने तुमसे दूर नहीं।
   भावना में यदि जान हो,तो भगवान तुमसे दूर नहीं।


             16.
पत्थर में एक ही कमी है,कुछ भी करों, वह *पिघलता* नहीं...!!!
लेकिन उसकी एक ही *खूबी* है वह कभी *बदलता* भी नहीं...!!!
*किस्मत आपके हाथ में नही होती परन्तु निर्णय आपके हाथ में होता है*
*किस्मत आपका निर्णय नही बदल सकती परन्तु आपका निर्णय आपकी किस्मत बदल सकता है..


             17.
           स्नेह मे उचाइयां इत्नी ही हो जितने में आपको लोगों को अपना बता सके.......!!
*क्योंकि बहुत लंबे पेड़ अक्सर छाव भी देने के लायक नही होते.....


           18.
वक्त से लड़कर जो नसीब बदल दे !!
            इन्सान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे !!
            कल क्या होगा कभी मत सोचो !!
        क्या पता कल वक्त खुद अपनी तस्वीर बदल दे !!


 19.
खुशियाँ ढूंढ़ने वाले खुश नहीं होते
खुशियाँ बांटने वाले दुखी नहीं होते
जब ओरों के लिए दिल में जुनून होगा
खुशियाँ भी होंगी और सुकून होगा

कभी दूसरों के दर्द पीकर भी देख लो
कभी दूसरों के लिए जी कर भी देख लो

आगे बढ़ने का अरमान मिल जाता है
मेरी वजह से हंसता है जब कोई
 दिल को आराम मिल जाता है

नजारे बहुत नजराने बहुत हैं
अभी इम्तिहान आने बहुत हैं
जो मिला ही नहीं उसका क्या
खुश रहने के बहाने बहुत हैं


20.
       न मैं गिरा,और न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे..!
पर.लोग मुझे गिराने मे कई बार गिरे...!!
             सवाल जहर का नहीं था वो तो मैं पी गया,
तकलीफ लोगों को तब हुई,जब मैं फिर भी जी गया.


   21.
             लोगों का आदर केवल उनकी सम्पत्ति 
     के कारण नहीं करना चाहिये
     बल्कि
             उनकी उदारता के कारण करना चाहिये ।
           *हम सुरज की कद्र* उसकी उँचाई के कारण नहीं करते     
       बल्कि
उसकी उपयोगिता के कारण करते हैं
              अतः व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व आदरणीय है ।

                   
   22.
सत्य को कहने के लिए किसी, शपथ की जरूरत नहीं होती।
नदियों को बहने के लिए किसी, पथ की जरूरत नहीं होती।
जो बढ़ते हैं जमाने में अपने मजबूत इरादों के बल,
उन्हें अपनी मंजिल पाने के लिए, किसी रथ की जरूरत नहीं होती।


    23.
जिंदगी की परीक्षा में कोई नम्बर नहीं मिलते
    लोग आपको दिल में जगह दे दे तो समझ लेना
       आप पास हो गये

     24.
     भरोसा और आशीर्वाद
       कभी दिखाई नही देते ....
      लेकिन
     असम्भव को सम्भव
         बना देते है.....!!
           

     25.
मिलता तो बहुत कुछ है
            इस ज़िन्दगी में,                      
बस हम गिनती उसी की करते है,
   जो हासिल ना हो सका...

        

      26.  
जितना  बडा  सपना  होगा, उतनी  बडी तकलीफें  होगी
      और 
 जितनी  बडी तकलीफें  होगी उतनी बडी कामयाबी होगी


     27.
कर्म करो तो फल मिलता है,
 आज नहीं तो कल मिलता है।

  जितना गहरा अधिक हो कुँआ,
उतना मीठा जल मिलता है ।

 जीवन के हर कठिन प्रश्न का,
जीवन से ही हल मिलता है।

            28.         

 चन्द्रगुप्त ने पुछा, अगर किस्मत पहेले ही लिखी जा चुकी है तो,  
   कोशिश कर के क्या मिलेगा ?

         चाणक्य ने कहा क्या पता किस्मत में लिखा हो की,
    कोशिश करने से ही मिलेगा!



           29.       
कुछ  लोग  "ज़िन्दगी" होते हैं,
कुछ  लोग  "ज़िन्दगी"  में होते हैं,
कुछ  लोगों  से "ज़िन्दगी" होती है,
और
कुछ लोग होते हैं तो "जिंदगी" होती है .


30.
" दर्पण " जब चेहरे का " दाग " दिखाता है,
तब हम " दर्पण " नहीं तोडते,
बल्की " दाग " साफ करते हैं |

 उसी प्रकार,  
हमारी  " कमी " बताने वाले पर " क्रोध " करने के बजाय अपनी " कमीयों  "
को दूर करना चाहिए न की कमी बताने वाले से रिश्ता तोडना चाहिए। 



31.
*खुशियाँ कम और अरमान बहुत हैं ।*
*जिसे भी देखो परेशान बहुत है ।।*

*करीब से देखा तो निकला रेत का घर ।*
*मगर दूर से इसकी शान बहुत है ।।*

*कहते हैं सच का कोई मुकाबला नहीं ।*
*मगर आज झूठ की पहचान बहुत है ।।*

*मुश्किल से मिलता है शहर में आदमी ।*
*यूं तो कहने को इन्सान बहुत हैं ।।*



32. 
             *डाली से टूटा फूल फिर से लग नहीं सकता है*

         *मगर*
*डाली मजबूत हो तो उस पर नया फूल खिल सकता है*
उसी तरह 
ज़िन्दगी में खोये पल को ला नहीं सकते*
      * मगर*
*हौसलें व विश्वास से आने वाले हर पल को खुबसूरत बना सकते हैं*।

  

33.
*भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है*
*और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती है…!
*आप कब सही थे इसे कोई याद नहीं रखता।*
*लेकिन आप कब गलत थे इसे सब याद रखते हैं।


34.
     *परेशानी में कोई सलाह मांगे,*
        *तो सलाह के साथ अपना*
              *"साथ भी देना"*
  *क्योंकि सलाह गलत हो सकती है,*
                 *"साथ नहीं"*


       
35.
        *माना दुनियाँ बुरी है*
        *सब जगह धोखा है,*

    *लेकिन हम तो अच्छे बने*
         *हमें किसने रोका है..*


35.

  *"स्कूलो" में लिखा होता है ,*
       *"असूल" तोडना मना है !*
                      *बागों में लिखा होता है ,*
                       *"फूल" तोडना मना है !*
        *"खेलों" मैं लिखा होता है ,*
        *"रूल" तोडना मना है !*
       *....काश ...*
      *रिश्ते, परिवार, दोस्ती में*
            *भी यह लिखा होता कि*
                 *"साथ" छोङना मना है *


36.
किसी  ने कहा जब हर कण कण मे भगवान है तो तुम मंदिर क्यूँ जाते हैं।
बहुत सुंदर जवाब
हवा तो धुप में भी चलती है पर आनंद 
छाँव मे बैठ कर मिलता है 
वैसे ही भगवान सब तरफ है पर 
                   आनंद मंदिर मे ही आता है।।


       
         37.        
 *कौन से "कपड़े" पहनूं*....
          *जिससे मै अच्छा लगूं*...
          *ये तो हम हर रोज सोचते हैं*..
      *पर कौन सा "कर्म" करुं*...
           *जिससे मै भगवान को अच्छा लगूं*..
         *ये कोई कभी भी नही सोचता*...
    

✏"तन की खूबसूरती एक भ्रम  है..!
सबसे खूबसूरत आपकी "वाणी" है..!
       चाहे तो दिल "जीत" ले..!
        चाहे तो दिल "चीर" दे"!!
इन्सान सब कुछ कॉपी कर सकता है..! 
  लेकिन किस्मत और नसीब नही..!



38.
"ज़िन्दगी" बदलने के लिए लड़ना पड़ता है..!
         और आसान करने के लिए समझना पड़ता है..
        वक़्त आपका है,चाहो तो सोना बना लो और चाहो तो सोने में गुज़ार दो..!


39.
        *अगर कुछ अलग करना है तो भीड़ से हटकर चलो..!
           *भीड़ साहस तो देती है पर पहचान छीन लेती है...!
       *मंज़िल ना मिले तब तक हिम्मत  मत हारो और ना ही ठहरो....
  _क्योंकि_
    पहाड़ से निकलने वाली नदियों ने आज तक रास्ते में किसीसे नही पूछा कि... 
                                *समन्दर कितना दूर है.*                               
    

40.
*भरोसा और आशीर्वाद*
      *कभी दिखाई नही देते ....*
 *लेकिन*
    *असम्भव को सम्भव*
        *बना देते है.....!!*


41.
*रिश्ते हमेशा "तितली" जैसे होते है*
*जोर से पकड़ो तो "मर" जाते है*
*छोड़ दो तो "उड़" जाते हैं*
*और प्यार से पकड़ो तो उँगलियों पर*
*अपना "रंग" छोड़ जाते है..*


42.

*जिंदगी की सुंदरता इस बात में नहीं है कि हम कितने खुश रहते है*,
*बल्कि इस बात में है कि कितने लोग हमसे खुश रहते है...*

      
         43.   

     रिश्तों की कदर भी पैसों की तरह कीजिये,*   
   *क्योंकि दोनों को गँवाना आसान है और कमाना मुश्किल है...!*




     44.

*पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है" जिसको समस्या न हो"*
    *"और"*
*"पृथ्वी पर कोई समस्या ऐसी नहीं है" जिसका कोई समाधान न हो...*

*मंजिल  चाहें  कितनी भी  ऊँची  क्यों न हो,  रास्ते  हमेशा  पैरों  के  नीचे  ही  होते है।*
       

45.
प्रभू कहते हैं_ अगर मैं तुम्हारी प्रार्थना का तुरन्त जबाव दे देता हूँ
           तो मैं तुम्हारे विश्वास को और पक्का करता हूँ ।
         अगर मैं तुम्हारी प्रार्थना का तुरन्त जबाव नहीं देता हूँ
            तो मैं तुम्हारे धैर्य की परीक्षा लेता हूँ...
                 अगर मैं तुम्हारी प्रार्थना का बिल्कुल भी जवाब नहीदेता हूँ तो.....
           मैने तुम्हारे लिये कुछ और ही अच्छा सोच रखा है |
                      
46.

      *धनवान बनने के लिए एक-एक कण का संग्रह करना पडता है*,
 *औऱ*
       *गुणवान बनने के लिए एक-एक क्षण का सदुपयोग करना पडता है..!
         *इस जीवन का पैसान अगले जन्म में काम नहीं आता*
     *मगर इस जीवन का पुण्य  जन्मो  जन्म तक काम आता है

  

by sonu singh gautam

दोस्तों अगर आप के पास कोई जानकारी है, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं तो कृपया करके हमे कॉमेंट कीजिये, अगर आपके दुआरा दी गयी जानकरी हमे पसन्द आयी तो हम उसे आप के नाम और फोटो के साथ पब्लिश करेंगे । एक बात और अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल – जवाब करना हो तो Comment जरूर करें और अगर Post पसंद आया हो तो Social Media में Share करना न भूलें.ताकि और दोस्तों को भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद .
search for more helpful article's 

No comments:

Post a Comment

Ye Post Aapko kaisi Lagi hume Jarur Batayen.

ABOUT AUTHOR

Recent

SoraFilms

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi ermentum.Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi fermentum.




Contact Us

Name

Email *

Message *