Home Ads

Monday 22 May 2017

इन तरीकों से कमाये ढेरों पैसा बनिये अपने बॉस


यह तो हम सभी जानते हैं कि पैसे का हमारे जीवन में प्रमुख स्थान है | लगभग सभी के मस्तिस्क में यही चलता है की पेसे कहा से आये, एवं वास्तविकता भी यही है | पेसे के बिना एक दिन भी नहीं गुजार सकते है |  सभी यही मानते है की पेसे के बिना कोई किसी को नहीं पुछता है | पेसे है तो सभी लोग अपने है| रही बात पेसे कमाने की तो आप किसी को कुछ सर्विस दोगे तो वह आपको उसके बदले में पेसे देगा | कई तरीके है पेसे कमाने के | हर कोई जानना चाहते है की पैसा कमाने के मुख्य तरीके क्या है जिनसे ढेरों पैसे कमाय जा सकते हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ तरीके जिसमे से मुख्य है......



1. प्रोफेशनल काम :-
खुद का प्राइवेट प्रोफेशन सबसे बढ़िया रहता है | जेसे डॉक्टर , वकील , चार्टर्ड अकाउंटेंट , स्वयं की बड़ी ट्युशंस , इंजिनियर , आदि आदि | इसमे पहले आपको पढाई तो बहुत करनी पड़ती है और अपना प्रोफेशन ज़माने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है | यदि आपका प्रोफेशन चल जाता है तो इससे बढ़िया तरीका व इससे बढ़िया जिंदगी दूसरी नहीं | आपकी अपनी फीस होती है | काम करने के आपके अपने दिन व घंटे होते है | मेहनत तो सभी काम में करनी पड़ती है | लेकिन यहाँ अपने बॉस आप स्वयं होते हो | जितनी मेहनत उतने पेसे | और समाज में आपको विशेष सम्मान मिलता है वो अलग | अधिकतर प्रोफेशनल काम के लिए एक खास तरह की डिग्री तथा लाइसेंस की जरुरत पड़ती है | अत इनमे जाने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही आपका यह लक्ष्य होना चाहिए | तभी सफलता मिलती है |



2. सरकारी नोकरी :-
सरकारी नोकरी उन लोगो के लिए बेस्ट है जो टेंशन फ्री रहना चाहते है | महिना होते ही तनख्वाह के रूप में पेसे आपके हाथ में आ जाते हैं |सरकारी नोकरी में भी प्रोफेसनल्स होते है जेसे डॉक्टर , इंजीनियर , शिक्षक आदि  और कई कई प्रकार की पोस्ट सरकारी नोकरी में है जिन्हें आप इम्तिहान पास कर प्राप्त कर सकते है | सरकारी नोकरी में व्यक्ति को निजी जीवन के लिए समय कम मिलता है लेकिन किसी प्रकार की चिंता नहीं रहती है | आज के समय में में सरकारी नोकरी पाना आसन काम नहीं रह गया है | बहुत भारी कॉम्पिटिशन है | दूसरा , कभी कभी नोकरी में काम भी बहुत अधिक रहता हैं | कुछ सरकारी कर्मचारी रिश्वत से भी कमाते है लेकिन यह देश द्रोह है | ट्रेप होने की तलवार सर पर लटकी रहती है | आपको कभी भी रिश्वत खोरी नहीं करनी चाहिए |


3. व्यवसाय :-
खरीदने एवं बेचने का नाम व्यवसाय है | कई धनाढ्य लोग आप देश में देख रहे है वो अधिकतर इसी व्यवसाय से जुड़े हुए है | व्यवसाय को शुरू करने के लिए पूंजी की जरुरत पड़ती है | जितनी बड़ी पूंजी उतना बड़ा व्यवसाय और उसके साथ उतना बड़ा रिस्क भी | व्यवसाय में सिर्फ एक ही बात ज्यादा जरुरी होती है की व्यवसाय में मुनाफा होता रहे |  आप एक बार छोटा व्यवसाय शुरू कर समयानुसार उसे बड़ा भी सकते है | जितनी ज्यादा मेहनत उतने ज्यादा पेसे | पेसे कमाने के लिए यह भी एक अच्छा तरीका है |



4 :- छोटे स्तर पर वस्तुए बना कर :-
जेसे खाने की होटल, चाय की दूकान , पान का केबिन , फोटो कॉपी , इत्यादि | इनमे सबसे बढ़िया बात यह होती है की पूंजी काफी कम या नाम मात्र की लगती है | यदि आप फोटोग्राफी की दूकान खोलते है तो आपको केमेरा इत्यादि लेन की जरुरत पड़ेगी | मतलब वन टाइम इन्वेस्टमेंट | ऐसी किसी दुकान में कम तो किसी में थोडा ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरुरत पड़ती है | दुकान सही लोकेशन पर होनी चाहिए | बस काम करते जाइये और पैसा कमाते जाइये | जितने ज्यादा ग्राहक, उतनी ज्यादा कमाई |


5:- बड़े उध्योग :-
बड़े उद्योगों में बड़ी पूंजी की जरुरत पड़ती है | जेसे इलेक्ट्रोनिक्स उत्पाद यथा टीवी, एसी , फ्रिज, कूलर, पंखे इत्यादि | कार , मोटर साइकल , स्कूटर , बल्ब , कपडे और कई तरह के सामान, यात्रियों के लिए होटल्स | इसमे पूंजी करोड़े में लगती है तो लाभ भी कई करोड़ में होता है | पैसा कमाने के मुख्य तरीके में उद्योगों से सबसे ज्यादा पेसे कमाए जा सकते है | लेकिन आपके पास पहले से काफी मात्रा में पूंजी होनी चाहिए और उसे झेल पाने का रिश्क भी ।



6:- घरेलु उद्योग :-
घरेलु उद्योग जेसे अचार का उद्योग , मीनाकारी ,काश्तकारी सिलाई , ट्यूशन आदि से भी आप अच्छी कमाई कर सकते है | इनमे भी ज्यादा पूंजी की जरुरत नहीं पड़ती है | इन उद्योग को लगाने के लिए थोड़े हुनर की जरुरत पड़ती है | बस , अपने घर पे छोटा उद्योग लगाइए | कच्चा माल लाइए और उत्पाद या प्रोडक्ट तेयार कर बाजार में बेच आइये | काम अच्छा करेंगे तो आपके प्रोडक्ट के खरीददार भी आपको ज्यादा मिलेंगे | जितने ज्यादा खरीददार , उतनी ज्यादा कमाई |


7:- इन्टरनेट सम्बंधित  व्यवसाय :-
आजकल इन्टरनेट का जमाना है | ऐसे में नोकरी व्यवसाय इससे दूर केसे रह सकते है | इन्टरनेट पर आप काम भी कर सकते है तो यहाँ आप अपने प्रोडक्ट इत्यादि भी ऑनलाइन बेच सकते है |
आजकल कई कंपनिया ओनलाइन काम दे रही है | यदि आपने डेवलपर का कार्य सीख रखा है तो आप इन्टरनेट पर सॉफ्टवेर डेवलपमेंट या वेब डेवलपमेंट इत्यादि काम पा सकते है | यदि अच्छे राइटर है तो बहुत सारी वेबसाइट्स है जिन पर आप लिख कर बदले में तनख्वाह प्राप्त कर सकते है | बहुत सारी कम्पनियां ऑनलाइन हेल्प का काम भी देती है | इसके लिए आपको एक कंप्यूटर, कुछ एसेसरिएज और कुछ ट्रेनिंग की जरुरत रहती है |

यदि आप कुछ युनिक बेचते है तो बहुत सारी वेबसाइट्स है जो फ्री में या कुछ शुल्क लेकर आपका सामान कई जगह बेच सकती है | आप अपनी स्वयं की वेबसाइट्स भी बना सकते है | कुछ भी करने से पहले प्लान जरुर बना लीजियेगा | 


8:- परिवहन का व्यवसाय:-
यदि आपको ड्राइवरिंग या वाहन चलाना पसंद है तो आप इस काम को चुन सकते है | छोटे स्तर पर आप किसी के यहाँ ड्राइवर की नोकरी कर सकते है | यदि आपके पास कुछ पूंजी है तो आप स्वयं का कोई अच्छा सा वाहन खरीद कर चला सकते है | यदि ज्यादा पूंजी है तो आप कई परिवहन वाहन जेसे माल वाहन , यात्रियो की बसे , ट्रक इत्यादि खरीद कर उन्हें दूसरो की सेवा के लिए रख सकते है | छोटे स्तर पर तो ठीक है लेकिन बड़े स्तर पर इस व्यवसाय में ध्यान रखने की जरुरत पड़ती है | लेकिन इसमें यदि मेहनत करे तो अच्छे पेसे तो आप कमा ही सकते है |


9:- प्राइवेट नोकरी :-
यदि आपके पास कोई पूंजी नहीं है तो अपने हुनर के अनुसार आप किसी के यहाँ नोकरी कर सकते है | यदि आपके पास कोई अच्छा हुनर है जेसे आपने MBA कर रखा है तो कोई भी कंपनी आपको मेनेजर की नोकरी दे सकती है | इसके आलावा भारत कई में बड़ी मल्टीनेशनल कंपनिया है जो मोटी तनख्वाह पर नोकरियां देती है | जिन लोगो की ये नोकरी लग जाती है फिर उनके ठाट देखो | मेहनत तो आपको लगभग हर काम में या व्यवसाय में करनी पड़ेगी |
यदि आप कम हुनर मंद है तो भी आप कई प्रकार के काम जेसे हिसाब किताब का काम, किसी व्यवसायी की मदत करना ऐसे कई काम कर सकते है | 


10:- दुकान दारी:-
यदि आप एक जगह बेठ कर व्यवसाय करना चाहते है तो दुकानदारी से अच्छा कोई विकल्प नहीं है | अधिकतर दुकानों में यह होता है की सुबह समय पर दूकान खोलो और दिन भर व्यवसाय करके शाम को समय पर दुकान बंद कर दो | ज्यादातर यही होता है की जिनको सामान खरीदना है वो ग्राहक आपकी दुकान पर आयेंगे और जिन कम्पनियों को सामान बेचना है वो भी आपकी दुकान पर सामान भेजेगी | बस मधुर व्यवहार रखिये और सामान बेचते जाइये | यदि दुकान खरीद नहीं सकते है तो बहुत सी दुकाने किराये पर भी मिलती है | आप दुकान किराये पर लेकर भी यह काम आसानी से शुरू कर सकते हैं ।

by sonu singh gautam

दोस्तों अगर आप के पास कोई जानकारी है, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं तो कृपया करके हमे कॉमेंट कीजिये, अगर आपके दुआरा दी गयी जानकरी हमे पसन्द आयी तो हम उसे आप के नाम और फोटो के साथ पब्लिश करेंगे । एक बात और अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल – जवाब करना हो तो Comment जरूर करें और अगर Post पसंद आया हो तो Social Media में Share करना न भूलें.ताकि और दोस्तों को भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद .

search for more helpful article's 

No comments:

Post a Comment

Ye Post Aapko kaisi Lagi hume Jarur Batayen.

ABOUT AUTHOR

Recent

SoraFilms

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi ermentum.Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi fermentum.




Contact Us

Name

Email *

Message *