Home Ads

Saturday 20 May 2017

अब नॉनवेज पर भारी वेजेटेरियन



 वेजिटेरियन चीजों में है फिश से भी ज्यादा प्रोटीन!


प्रोटीन वाले आहार
बहुत सारे लोग सोचते हैं कि प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करने के लिये नॉनवेज खाना पड़ेगा क्योंकि हमे यह सिर्फ फिश और नॉनवेजिटेरियन आहार से ही मिल सकते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। जो लोग नॉनवेजिटेरियन भोजन नहीं खाते हैं वो भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का सेवन कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार बता रहे हैं, जिनमें फिश के बराबर ही प्रोटीन होता है। 
तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड :-


राजमा
राजमा सिर्फ एक डिश ही नहीं है बल्कि प्रोटीन लेने का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम राजमा में 23 ग्राम प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन की भी भरपूर मात्रा होती है।



सोयाबीन
आजकल की भागदौड़ में लोगों का लाइफस्टाइल इतना बिगड़ा हुुआ है कि उन्हें खाने-पीने की सुध ही नहीं रहती है। जो लोग अपनी दिनचर्या में ज्यादा बिजी रहते हैं, उनके लिए सोयाबीन प्रोटीन लेने का सबसे अच्छा माध्यम है। 100 ग्राम सोयाबीन में भी करीब 32 ग्राम प्रोटीन होता है।



उड़द की दाल
आज भले ही उड़द की दाल आधे से ज्यादा लोगों को पचती नहीं है। लेकिन इस बात में कोई दोराय नहीं है कि उड़द की दाल तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूूूर है। उड़द की दाल में खासतौर से प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। उड़द की दाल का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।

छिलके वाली मसूर दाल
छिलके वाली मसूर की दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है उनकी ही शरीर के लिए फायदेमंद भी होती है। मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में आयरन, सल्फर, जिंक, प्रोटीन और सोडियम होता है। मसूर की दाल शरीर में खून की कमी को तो पूरा करती ही है साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करती है।जिससे आप रहते हैं चुस्त और दुरुस्त ।


मूंग की दाल
मूंग की दाल इसलिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसे किसी भी तरह का इंसान खा सकता है। इस दाल में फैट की मात्रा कम होती है, जो मोटापा के समस्या से हमें बचा कर रखती है। अंकुरित मूंग की दाल का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन तो मिलता ही है साथ ही कमजोरी भी दूर होती है।



Note :- अगरआप नियमित रूप से इनका सेवन करेंगे तो आप को कभी किसी परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा ।



दोस्तों अगर आप के पास कोई जानकारी है, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं तो कृपया करके हमे कॉमेंट कीजिये, अगर आपके दुआरा दी गयी जानकरी हमे पसन्द आयी तो हम उसे आप के नाम और फोटो के साथ पब्लिश करेंगे । एक बात और अगर आपको इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल – जवाब करना हो तो Comment जरूर करें और अगर Post पसंद आया हो तो Social Media में Share करना न भूलें.ताकि और दोस्तों को भी इसकी जानकारी मिल सके ।
धन्यवाद .
search for more helpful article's 

No comments:

Post a Comment

Ye Post Aapko kaisi Lagi hume Jarur Batayen.

ABOUT AUTHOR

Recent

SoraFilms

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi ermentum.Vestibulum rhoncus vehicula tortor, vel cursus elit. Donec nec nisl felis. Pellentesque ultrices sem sit amet eros interdum, id elementum nisi fermentum.




Contact Us

Name

Email *

Message *